Skip to main content
                   करोना वायरस के बारे में जानकारी
करोना वायरस क्या   
          कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था. डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं. अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है

इस बीमारी के क्या लक्षण है
          इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं. संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है. कुछ मामलों में कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है. खास तौर पर अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज़ और हार्ट की बीमारी है.
इस बीमारी से बचा केसे जा सकता
          स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें. जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.
क्या आपको पता है कि करोना वायरस इंसान के बाल से 900 गुना छोटा है
            क्या आप जानते हैं कि कोरोना वायरस यानी कि Coronavirus disease (COVID-19) बहुत सूक्ष्म लेकिन प्रभावी वायरस है. कोरोना वायरस मानव के बाल की तुलना में 900 गुना छोटा है. आकार में इस छोटे वायरस ने पूरी दुनिया को डरा दिया है. इसका खौफ आज दुनियाभर में दिख रहा है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

क्या आप भी कंधे के दर्द से परेशान हो

घुटनों के दर्द,खिंचाव,लिगामेंट या इंजरी से संबंधित व्यक्ति अवश्य मिले, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

  ‎ 👉 **हमसे जुड़ें और स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक जानकारी पाएं:** ‎ ‎*  ऋषि आरोग्य केंद्र, श्री विजयनगर  ☎️ 9779646012 📍 **हमारा पता (Google Maps):** https://maps.app.goo.gl/WfWx8g6j2vfsDrPV7?g_st=ac ‎ ‎ * 🌐 **ब्लॉग (Health Tips):** https://rishiaarogya.blogspot.com ‎ ‎ * 📺 **यूट्यूब चैनल:** https://www.youtube.com/@Rishiaarogy ‎  ‎* 📸 **इंस्टाग्राम:**  https://www.instagram.com/drvinod_health_expert?igsh=MWRsaWs3ZjJxcnczOA== ‎  ‎* 👥 **फेसबुक पेज:** https://www.facebook.com/share/1FCdLY82Sx/ ‎ ‎*  💬 **व्हाट्सएप (Direct Chat):** https://whatsapp.com/dl/

घुटनों के ऑपरेशन के बाद,60 की उम्र में भी कर दिया कमाल , video देखने के लिए क्लिक करे