ब्यूटी टिप्स :-
विनोद लाडूणा
बेदाग और निखरी त्वचा चाहिए तो फॉलो करें एक्सपर्ट्स के ये टिप्स
स्किन को बचाने के लिए न जाने लड़कियां कितना पैसा खर्च करती हैं, लेकिन प्रदूषण और धूल-मिट्टी उस सब पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय स्किन की समस्याओं को दूर करने में काम आ सकते हैं।
निखरी रंगत, बेदाग त्वचा, चमकदार चेहरा की चाहत भला किसकी नहीं होती, लेकिन ऐसा फेस पाना मुश्किल होता है। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे की चमक खो-सी जाती है। कील-मुंहासों के दाग, टैनिंग और झाइयों के कारण चेहरे का नूर खत्म हो जाता है।
कच्चा आलूकच्चे आलू को घिसकर चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं। फिर दूसरे दिन कच्चा दूध लगाएं। इससे त्वचा के दाग हल्के हो जाते हैं। कद्दूकस किया हुआ खीरा त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग करता है।
नारियल पानी
चहरे के दाग दूर करने के लिए नारियल का पानी बहुत कारगर हैं। नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे आइस ट्रे में डालकर बर्फ जमा दें। फिर रोज एक टुकड़ा निकल कर हल्के हाथों से चेहरे पर मलें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। नारियल के पानी में कैराटिन होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत को हटाकर नई त्वचा विकसित करता है
नारियल तेल और कपूर
धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कारण त्वचा पर दाने और कील-मुंहासे आ जाते हैं। नारियल तेल में एक टिकिया कपूर मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं । 10 मिनट बाद पानी से धो लें। कच्चे दूध से रोज सुबह चेहरा साफ करने से दाग दूर होते हैं। यह उपाय अल्टरनेट दिन में एक महीने तक आजमाएं।
मलाई और हल्दी
कृपया शेयर जरुर करे
एक टीस्पून दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर और 1/4 चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर हलके हाथों से गोलाई में मलें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। बीस मिनट बाद चेहरा हलके गुनगुने पानी या ताजे पानी से धो लें। इसे रोजाना दो महीने तक करने से रंगत साफ होगी और दाग भी दूर हो जाएंगे।
फ्रूट पैक
फ्रूट पैक का करें नियमित इस्तेमाल
फलों में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट तो करते ही हैं, दाग-धब्बे भी हल्के करते हैं। फ्रूट पैक के लिए मसला हुआ आधा पका केला, मसला हुआ एक टुकड़ा पका पपीता में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर रोज सुबह व रात में सोने से पहले लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। महीने भर लगातार लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
टमाटर
टमाटर के अंदर ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। टमाटर को बीच से काटकर उसे दोनों हाथ में लेकर चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए कुछ देर तक हलके हाथों से मलें। फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। साफ पानी से धोकर चेहरा सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।है।
चमकता हुआ चेहरा पाने के अन्य ब्यूटी टिप्स
त्वचा की सफाई के लिए कभी-कभी कच्चा प्याज खाना चेहरे के लिए अच्छा होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों के कम होने में भी मदद मिलती है।
फ्रेश दिखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक कम्प्यूटर के सामने बैठने वालों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद खिड़की के बाहर या देखना चाहिए व आंखों की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना चाहिए, इससे आंखों को आराम मिलता है।
चेहरे पर मास्क लगाने से चेहरे की त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। इससे चेहरा सुंदर होता है व स्किन टाइट होती है और झुर्रियां भी कम होती जाती हैं।
स्नान करने से भी चेहरे पर रौनक आती है। हालांकि 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी त्वचा की नमी घटती है। गर्म पानी से देर तक नहाने से त्वचा पर लाल धब्बे भी पड़ सकते हैं।
दोपहर के समय लगभग हर किसी को नींद आने लगती है। काम के बीच समय में से 5 मिनट निकालकर भी आंखें बंद करें, तो यह फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है बल्कि रक्त में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। यह हार्मोन खुशी के एहसास के लिए जिम्मेदार होता है।
दिनभर की थकान उतारने में ताजा हवा मदद करती है। थोड़ी देर चलना या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से भी चेहरे पर रौनक आती है। ब्रिटेन की एसेक्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक इससे इंसान हल्का भी महसूस करता है। नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है।
खूबसूरत त्वचा और चेहरा पाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाना छोड़ दें। त्वचा को स्वस्थ रखने और अच्छी तरह सफाई रखने से आपकी त्वचा पर चमक और निखार बढ़ता है। जानें घर पर ही त्वचा को खूबसूरत बनाने के ब्यूटी सीक्रेट्स।
सुंदरता आपके चेहरे की बनावट और रंग से नहीं आती है। सुंदरता के लिए आपकी त्वचा का साफ और स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। बाजार में आपको सुंदर बनाने का दावा करने वाले हजारों ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। सुंदर दिखने की चाहत के कारण ही लड़कियां और महिलाएं ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आप चाहें तो घर पर ही त्वचा की अच्छी तरह साफ-सफाई करके और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान ब्यूटी सीक्रेट्स, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से अपना सकती हैं।
झुर्रियां और डार्क सर्कल कैसे दूर करें
झुर्रियों के कारण आप अपनी उम्र से बड़ी नजर आती हैं। इसलिए झुर्रियों की समस्या दूर करने के लिए एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाएंगी और त्वचा मॉइश्चराइज हो जाएगी। आंखों के नीचे झुर्रियां व डार्क सर्कल से बचने के लिए बादाम के तेल में शहद मिलाकर लगाएं और इस हल्के हाथों से मलें और धो लें।
झुर्रियों को जड़ से खत्म करने के लिए
चेहरे पर पड़ी झुर्रियां आपकी सुंदरता को खराब कर देती हैं। झुर्रियां को कम करने के लिए मूली का रस लगाएं। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। इसमें थोड़ी सी दही भी मिक्स की जा सकती है।
चेहरे पर ग्लो और निखार के लिए
एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है। त्वचा में निखार लाने के लिए थोड़े-से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो डालें
स्क्रबिंग के लिए
टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। त्वचा को निखारने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाओं, धूल इत्यादि को हटाकर रोमछिद्रों को बंद होने से रोकता है।
तैलीय त्वचा से पाएं छुटकारा
एक चम्मच नींबू का रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलाकर 1 घंटे रखें। फिर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा।
रुखी त्वचा से बचें
नारियल के तेल में शहद और संतरे का रस मिला लें और इसे रुखी, फटी हुई त्वचा पर लगाएं। इस मिश्रण के सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें और हल्के हाथ से पोंछकर नारियल का तेल या कोई और मॉइश्चराइर लगा लें।
शहद से पाएं त्वचा में कसावट
चेहरे व गर्दन पर शहद लगाएं थोड़ा सा सूखने के बाद अंगुलियों से चेहरे पर मसाज करें। शहद के सूखने के बाद गुनगुने पानी से इसे साफ करें। इससे त्वचा में कसाव आएगा।
क्लीजिंग के लिए
चेहरे से मेकअप को हटाने व धूल मिट्टी से बचाने के लिए क्लीजिंग जरूरी है। इसके लिए चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह मलें। इसके बाद चेहरा धो लें।
चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे
आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुंहासे ठीक हो जाएंग इसके अलावा चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागों पर लगाएं इससे काले धब्बे साफ हो जाएंगे।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं यह छोटे−छोटे उपाय
नेचुरल ब्यूटी का कोई सानी नहीं है। आप भले ही मेकअप के जरिए खुद को कुछ पल खूबसूरत दिखा दें, लेकिन अगर आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग हैं तो फिर आपको किसी मेकअप की भी जरूरत नहीं है। यूं तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई क्रीम आदि का सहारा लेती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे तो आपको कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना होगा−
पीएं पर्याप्त पानी
पानी सिर्फ आपको हेल्दी ही नहीं रखता, बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लो करती है। दरअसल, जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और इससे आपकी स्किन दमकने लगती हैं। इसलिए आप दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीएं।
हेल्दी डाइट
कहते हैं कि आपकी स्किन आपकी इनर हेल्थ का ही आईना है। जब आप भीतर से हेल्दी होते हैं तो उसका असर आपकी स्किन पर भी नजर आता है। इसलिए ग्लो पाने के लिए आप क्रीम के बजाय हेल्दी रहने पर फोकस करें। सबसे पहले आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें। खासतौर से ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन सी व फाइबर युक्त आहार लें। इसके अतिरिक्त शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर मल्टीविटामिन भी ले सकते हैं।
चीनी और नमक कम
अगर आप चाहते हैं कि आप स्किन नेचुरली ग्लो करें तो आप अपने आहार में चीनी व नमक की मात्रा को कम करें। बहुत अधिक नमक व चीनी का सेवन आपकी हेल्थ के साथ−साथ स्किन को भी प्रभावित करता है।
करें वर्कआउट
सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन वर्कआउट भी ग्लोइंग स्किन पाने का एक आसान उपाय है। दरअसल, जब आप वर्कआउट करते हैं तो इससे स्किन पर रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और स्किन ग्लो करने लगती है। साथ ही वर्कआउट से आपका स्टेमिना बढ़ता है और आप हेल्दी बनते हैं।
होममेड पैक
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के अतिरिक्त कुछ घरेलू फेस पैक के जरिए भी आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। जैसे− आधा चम्मच हल्दी पाउडर लेकर उसमें चार टेबलस्पून बेसन मिक्स करें। अब आप इसमें पानी या दूध की मदद से एक फाइन पेस्ट बनाएं। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15−20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से स्किन को साफ करें।
नारियल के तेल को हल्का गर्म करके उसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे आप रातभर के लिए छोड़ दें। अगर आप स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं तो इसमें थोड़ी शुगर भी मिक्स कर सकते हैं।
एक टेबलस्पून एलोवेरा जेल लेकर एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच शहद व एक चम्मच दूध डालकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें
मर्दों के लिए आसान है खूबसूरत दिखना, बस फॉलो करें ये टिप्स
कुछ आसान तरीकों से आप अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स को आकर्षक बना सकते हैं।
सुंदर दिखना सभी को पसंद होता है। आपमें से कई लोग सुंदर दिखने की कोशिश में हजारों रुपये भी खर्च करते होंगे लेकिन आपको ये सब करने की जरूरत नहीं। कुछ आसान तरीकों से आप अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स को आकर्षक बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन सिंपल टिप्स को जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा समय और पैसा खर्च किए अपनी खुबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
बेसिक-
खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहर को हमेशा साफ रखने की कोशिश करें। चेहरा धोने के लिए ठंडे पानी और फेसवॉश का इस्तेमाल करें। जब भी धूल या धूप से होकर दफ्तर या घर में आने पर अपना चेहरा जरूर धोएं। रात को सोने से पहले भी चेहरा धोएं इससे आप फ्रेश फील करेंगे और आपका चेहरा भी साफ रहेगा जिससे उस पर कील मुंहासे होने की आशंका कम रहेगी।
पुरुषों के चहेरे की सफाई में शेविंग की भी अहम भूमिका होती है। कोशिश करें कि शेविंग के लिए आप अपनी पर्सनल किट का इस्तेमाल करें। शेव के बाद हमेशा मॉस्चराइजर क्रीम लगाएं जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहे। अगर कड़ी धूप में बाहर निकलना हो तो चेहरे पर संसक्रीम लगाकर निकलें। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए नहाने के माइल्ड सोप का इस्तेमाल करें। माइल्ड सोप आपकी स्किन को रूखेपन से बचाता है।
हेल्थ-
त्वचा के स्वास्थ्य और चमक के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है। इसलिए आप यथा संभव अधिक से अधिक पानी पिएं।सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने से आपको विशेष लाभ हो सकता है। पानी की पर्याप्त मात्रा होने से शररी के अंदर की गंदगी को बाहर निकलने में मदद मिलती है। सुंदर त्वचा और चमकदार चेहरे के लिए आपको बैलेंस्ड डाइटचार्ट फॉलो करना चाहिए। ज्यादा ऑइली खाना खाने से बचें क्योंकि ये आपकी हेल्थ के साथ-साथ फेस पर भी असर डालता है।
ड्रेसिंग-
आपको अपनी पर्सैनैलिटी और प्रोफेशन के हिसाब से ही कपड़े पहनने चाहिए। कपड़ों के मामले में मौके, दस्तूर, मौसम और अपनी उम्र का भी ख्याल रखें। आपके कपड़े फैशन और ट्रेंड के अनुरूप हों तो सोने पर सुहागा। अगर आपको किसी ब्वॉयज नाइट जैसी पार्टी में शामिल होना है तो आप चटकीले- भड़कीले कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन औपचारिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में फॉर्मल ड्रेस ज्यादा फबते हैं। ये सिंपल और सोबर लुक देते हैं और सभी को सूट करते हैं। कपड़ों के मामले में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि आप अपना ड्रेसिंग सेंस लगातार डेवलप करते रहें
चेहरे को बेदाग और फ्रेश बनाए रखने के लिए इन असरदार घेरलू नुस्खों का भी करें इस्तेमाल।
चेहरे सुन्दर बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
खूबसूरत दिखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं कभी तो महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो कभी घंटो-घंटो पार्लर में बैठ कर हजारों रुपए फूंक देते हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें कभी-कभार वो रिजल्ट नहीं मिल पाता जैसा वो खाब देखते हैं। वहीं लगातार तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद धीरे धीरे आपके चेहरे की रंगत बेजान होने लगती है। लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो न केवल आपके चेहरे की बेजान रगंत को वापस लाने का काम करेगा बल्कि चेहरे को बेदाग और फ्रेश बनाए रखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप हर वक्त तरो-ताजा दिखेंगी।
आंखों की रोशनी के लिए
चेहरे पर खूबसूरती का काम केवल आंखें करती हैं इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना एक ग्लास गाजर का जूस पीएं। इससे आंखों में होने वाली परेशानियां कम होंगी।
डार्क सर्कल से एक
डार्क सर्कल को खत्म करने के लिए आंखों के नीचे कच्चे आलू का रस लगाएं। आपको बता दें कि डार्क सर्कल के लिए यह एक ब्लीचिंग ऐजेंट के जैसा काम करता है।
स्किन के लिए
खूबसूरत स्किन के लिए नहाते समय शहद और दही का इस्तेमाल करें। इन दोनों को एक बर्तन में मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा अच्छे से धो लें। चेहरे पर ग्लो साफ नजर आएगा।
आई लैशेज के लिए
लंबी आई लैशेज के लिए रोज रात को कैस्टर ऑयल की एक पतली कोट अपनी आंखों पर लगाएं। इससे आपकी पलकें घनी और सुंदर दिखेंगी।

Comments
Post a Comment