Skip to main content

नाक से खून बहना (Nose bleeding)


नाक से खून बहना

                    नाक से खून का निकलना(Nose bleeding) :-




  • नाक से खून बहने के कई कारण होते हैं, जैसे हाई ब्लडप्रेशर, नाक को अधिक रब करना, नाक पर चोट लगना, किसी प्रकार की एलर्जी, सांस से जुड़ी कोई समस्या या फिर गर्भावस्था की वजह से शारीरिक बदलाव होना।
  • नाक में एक छोटी रक्त वाहिका होती है और उसमें सूजन और उनके टूट जानें की वजह सेi जाती है जिसके कारण नाक से खून गिरना स्वभाविक हो जाता है।
  • कई मामलों में यह खून का बहाव तुरंत बंद हो जाता है तो कई मामलों में काफी समय लगता है।
  • अगर आपकी नाक से लगातार खून गिर रहा है तो यह आपके लिए खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपचार होते हैं जिनकी मदद से आप नाक से गिरने वाले खून को रोक सकते हैं।


नाक से खून बहने के प्रकार :-

नाक से खून बहने की समस्या को दो प्रकार में बांटा गया है। इन दोनों प्रकार के बारे में विस्तार से जानते हैं :-

एंटीरियर :-
             नाक से खून निकलने का यह सबसे सामान्य प्रकार है। इस दौरान नाक के अंदर की सतह की रक्त वाहिनियां (ब्लड वेसल्स) फटने के कारण नाक से खून बहने लगता है। इस ब्लड वेसल्स को किसेलबाक प्लेक्सस  के नाम से जाना जाता है। इसे सामान्य भाषा में नकसीर फूटना भी कहते हैं।

पोस्टीरियर :-
                 यह बीमारी की वजह से होने वाली ब्लीडिंग होती है। इस दौरान नाक से खून काफी ज्यादा बहने लगता है। इस अवस्था में आपको नाक से खून आने के इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

नाक से खून आने के कारण  :-


नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें एलर्जी और नाक में जलन से लेकर गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल हैं। नीचे हम बात करेंगे नाक से खून आने के विभिन्न कारणों के बारे में ।


  • सर्दी, छींक या साइनस (Sinus) की समस्या के कारण नाक में होने वाली जलन
  • ठंडी या गर्म हवा
  • उच्च रक्तचाप
  • जोर लगाकर नाक साफ करना या खींचना
  • नाक में किसी कीड़े या वस्तु का फंसना
  • नाक में चोट लगना
  • साइनस या पिट्यूटरी ट्यूमर सर्जरी
  • डिविएट सेप्टम
  • विटामिन के की कमी
  • दवाओं का रासायनिक प्रभाव
  • नाक स्प्रे का ओवर डोज
  • नेसल कन्नुला (Nasal Cannulas) से ऑक्सीजन ट्रीटमेंट


नाक से खून आने के कारण जानने के बाद चलिए जानते हैं कि नाक से खून आने के इलाज में कौन-कौन से घरेलू तरीके अपनाए जा सकते हैं।



धनिया

धनिया नाक से बहते खून को रोकने के लिए के प्रभावी उपाय होता है। कूलिंग और सूदिंग गुण होने के कारण धनिया नाक के रक्तस्राव को जल्द बंद करने में मदद करता है। इसके अलावा, धनिया में एंटी-एलर्जी गुण भी होता है जो नाक को किसी प्रकार की भी एलर्जी से बचाता है। धनिया का इस्तेमाल करने के लिए आप इसके पत्तों की पेस्ट बनाएं और उसे अपने माथे पर लगाएं। उसमें मौजूद तत्व नाक से रक्तस्राव बंद करने में सहायता करता है।

तुलसी

तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो नाक से गिरने वाले खून को रोकने में मदद करता है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर उसके रस की 2 बूंद नाक में डालें। इससे खून गिरना बंद हो जाता है।

नाक में से खून आते समय नाक को दबा लें

नकसीर को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है नाक को बंद करना। नाक को बंद करने से खून निकलने वाली जगह नसल सेप्टम  पर प्रेशर पड़ता है जिसकी वजह से खोना बहना एकदम बंद हो जाता है।

खून बहना रोकने के लिये नाक को बंद कैसे करें –


  • सबसे पहले सीधा बैठकर अपने सिर को थोड़ा आगे की तरफ झुकाकर रखें।
  • अब अपने अंगूठे और तर्जनी ऊँगली का इस्तेमाल करें। फिर उनसे अपनी नथुनों को दबाएं।
  • इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट तक करें। सांस आप मुँह से ले।
  • अब धीरे धीरे उस प्रेशर को छोड़ें और फिर पांच मिनट के लिए आराम से बैठ जाएँ।
  • जब तक खून बहना खत्म नहीं हो जाता तब तक इस प्रक्रिया को धराते रहें।
  • नोट - कभी भी सीधा न लेटे, थोड़ा सा अपने सिर को पीछे की तरफ ले जाएँ। अगर नाक से खून आ रहा हो तो नाक को न छिनकेें। 


नकसीर का उपाय है कोल्ड कंप्रेस

कोल्ड कंप्रेस एक अन्य उपाय है जो नाक से खून का इलाज करता है। ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को जल्द से कस देता है और रक्त के प्रवाह को कम कर देता ही। इसकी मदद से नकसीर की समस्या को बंद हो जाती है।

कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल कैसे करें -


  • सबसे पहले एक पतली तौलिया में बर्फ रखें।
  • अब कुर्सी या सोफे पर बेथ जाए और अपने सिर को थोड़ा पीछे की तरफ कर लें।
  • अब बर्फ के कपड़े को अपनी नाक की हड्डी के दोनों तरफ लगाएं पांच से दस मिनट तक लगाएं।
  • जब तक ज़रूरत हो इस प्रक्रिया को करें।


नोट - कभी भी अपनी नाक पर सीधा बर्फ का इस्तेमाल न करें।

नकसीर रोकने के उपाय करे सेब के सिरके से -

सेब का सिरका नाक से निकलते खून को बंद करने के लिए बेहद प्रभावी घरेलू उपाय है। ये शरीर को अधिक रक्त रोकने में मदद करता है और टूटी रक्त वाहिकाओं की वाल को बंद करता है।



सेब के सिरके का इस्तेमाल कैसे करें -


  • सबसे पहले सेब के सिरके में रूई को डालें और फिर इसे नाक में आराम से रखें।
  • फिर इस रूई को दस मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ रहने दें और इससे खून निकलना बंद हो जाएगा।
  • आप सेब के सिरके के आलावा सामान्य सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सेब का सिरका जल्दी जल्दी आने वाले नाक के खून को भी रोकता है। आप दो चम्मच सेब के सिरके को एक ग्लास गर्म पानी में मिलाकर पूरे दिन में तीन बार इस मिश्रण को पी सकते हैं।


नकसीर आने पर करें लाल मिर्च का उपयोग -

नकसीर को रोकने का अन्य प्रभावी उपाय है लाल मिर्च। ये कोशिकाओं को उत्तेजित करता है और रक्त प्रवाह के प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसका मतलब ये हिमोररहजिंग क्षेत्र के अत्यधिक प्रेशर को दूर करता है और किसी भी जमाव को हटाता है।

लाल मिर्च का इस्तेमाल कैसे करें -


  • सबसे पहले एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर को एक कप गर्म पानी में डालें और फिर इसे पी जाएँ। जल्दी ही नकसीर की समस्या खत्म हो जाएगी।
  • इसके आलावा जो लोग जल्दी जल्दी नाक से खून बहने की समस्या से परेशान रहते हैं वो पूरे दिन में लाल मिर्च से बने कैप्सूल्स को तीन बार खा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से अपने डॉक्टर से बात ज़रूर करें।
  • इसके साथ ही नकसीर को रोकने के लिए रोज़ाना तीखा खाना खाएं।


नाक से खून आने का उपाय है प्याज

प्याज एक बहुत ही अच्छा क्लॉटिंग एजेंट है। इसके साथ ही इसके प्रभावी गुण नाक से खून बहने के समस्या को रोकते हैं। प्याज के कुछ तत्व रक्त का थक्का जमने में मदद करते हैं।

प्याज का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -

पहला तरीका -

सबसे पहले एक प्याज को मोटे टुकड़े में काट लें।
अब उस टुकड़े को अपनी नाक के नीचे रख लें और फिर उसे सूंघे। आपकी नाक से बहता खून कुछ ही मिनट में रुक जाएगा।

दूसरा तरीका -

इसके अलावा आप प्याज के जूस के दो या तीन बूँद अपनी दोनों नाक में डाल लें।
जब ज़रूरत पड़े तब इस प्रक्रिया को दोहराएं।

नाक से खून बहने का घरेलू उपाय है नमक का पानी

सर्दियों के दौरान नाक की झिल्ली में ड्राइनेस नकसीर की समस्या का एक बहुत ही आम कारण है। इस समस्या को सुलझाने के लिए नमक का पानी नाक की झिल्ली को नमी देने में मदद करता है।

नमक के पानी का इस्तेमाल कैसे करें -


  • सबसे पहले नमक की चुटकी को आधा कप पानी में डाल लें। अब इस मिश्रण के कुछ बूँद को अपनी नाक में डालें जिससे अंदर की झिल्ली को नमी मिले।
  • इसके अलावा आप सलाइन नसल स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको मार्किट में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
  • इस उपाय को पूरे दिन में दो या तीन बार सर्दियों में या रूखे मौसम में दोहराएं।


बिच्छू बूटी

बिच्छू बूटी नकसीर की समस्या के लिए बेहद प्रभावी उपाय है।
इसमें एस्ट्रिजेंट के गुण होते हैं जो थक्के को जमने में मदद करते हैं और रक्त के प्रवाह को रोकते हैं। इसके साथ ही ये कोशिकाओं को मजबूत करता है और एलर्जी का इलाज करता है जिसकी वजह से नकसीर की समस्या उतपन्न होती है।

बिच्छू बूटी का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -

पहला तरीका -

नकसीर को रोकने के लिए, बिच्छू बूटी के पाउडर को सूंघें।

दूसरा तरीका -

इसके अलावा आप बिच्छू बूटी की पत्तियों का जूस निकालकर अपनी नाक में डाल सकते हैं। इससे आपके खून बहने की समस्या जल्द ही बंद हो जाएगी।

तीसरा तरीका -

अगर आपको रूखे मौसम की वजह से जल्दी जल्दी नकसीर की समस्या हो रही है तो आप रोज़ाना एक या दो कप बिच्छू बूटी की चाय पी सकते हैं।

नाक से खून आने पर करना चाहिए धनिया का उपयोग

आयुर्वेद में, धनिये को नाक के खून को रोकने के लिए जाना जाता है। इसके ठंडे और आराम देने का प्राकृतिक प्रभाव खून को जल्दी रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके प्राकृतिक एंटीहिस्टमीन गुण एलर्जी को रोकने में मदद करते हैं जिनकी वजह से नाक से खून बहने की समस्या बढ़ती है।

नाक से खून आने पर करें तुलसी का उपयोग

इस समस्या के लिए तुलसी एक और अन्य घरेलू उपाय है। तुलसी के बहुत ही बेहतरीन गुण है। जो लोग नकसीर की समस्या पीड़ित होते हैं उनकी ये तंत्रिका को आराम देने में मदद करता है।

तुलसी का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -

पहला तरीका -

आप धीरे धीरे तुलसी की पत्तियों को चबा सकते हैं। इससे आपके शरीर को राहत मिलेगी और नाक से खून बहने की समस्या भी खत्म होगी।

दूसरा तरीका -

इसके अलावा आप तुसली के पत्तों का जूस निकालकर अपनी नाक में दो बूँद डाल लें। इससे नकसीर बंद होगा।

पेट्रोलियम जेली

रूखे मौसम में नाक से खून निकलने की समस्या को रोकने के लिए ज़रूरी है की नाक अंदर से नमीदार रहे। आप इसे पेट्रोलियम जेली की मदद से नमीयुक्त बना सकते हैं। पेट्रोलियम जेली बहुत ही मॉइस्चराइज़िंग  होती है और नसल पैसेज  की समस्या को दूर करता है।

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कैसे करें -

सबसे पहले अपनी ऊँगली में जेली को लें और फिर इसे अपनी नाक के अंदर लगाएं।
अपनी नाक को नमीदार रखने के लिए इस प्रक्रिया को पूरे दिन में कई बार करें।

नोट - जल्दी जल्दी पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल न करें इससे आपकी नाक बंद हो सकती है।

नाक से खून या नकसीर रोकने के घरेलू उपाय......



* ठंडा पानी सिर पर धार बनाकर डालने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है.
* नकसीर आने पर नाक की बजाय मुंह से सांस लेना चाहिए.
* नाक से बहने पर सिर को आगे की ओर झुकाना चाहिए.
* सुहागे को पानी में घोलकर नथुनों पर लगाने से नकसीर बंद हो जाती है.
* बेल के पत्तों का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है.
* गर्मियों के मौसम में सेब के मुरब्बे में इलायची डालकर खाने में नकसीर बंद हो जाती है.
* बेल के पत्तों को पानी में पकाकर उसमें मिश्री या बताशा मिलाकर पीने से नकसीर बंद हो जाती है.
* ज्यादा तेज धूप में घूमने की वजह से नाक से खून बह रहा हो तो सिर पर ठंडा पानी डालने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है.
* नकसीर आने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर रोगी की नाक पर रखने से भी नकसीर रूक जाती है.
* एक बड़ा चम्मच मुलतानी मिट्टी रात को आधा लीटर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह को उस पानी को निथारकर पीने से नाक से खून आने की परेशानी से फायदा मिलेगा.
* लगभग 15-20 ग्राम गुलकंद को सुबह-शाम दूध के साथ खाने से नकसीर का पुराने से पुराना मर्ज भी ठीक हो जाता है.

नाक से खून आने पर रोकने के लिए टिप्स




  • नकसीर के दौरान लेटे नहीं। हमेशा अपने सिर का स्तर अपने ह्रदय से ऊपर रखें। अपने मुँह से साँस लेने की कोशिश करें।
  • जब एक बार खून रुक जाए तो एकदम सीधा बैठ जाएँ और धीरे धीरे अपने सिर को आगे की तरफ लेकर आएं। इसके साथ ही कुछ घंटों तक नाक पर तनाव न डालें और उसे पोछे भी न।
  • अपने कमरे में हुमिडिफायर  का इस्तेमाल करें जिससे हवा ज़्यादा रूखी न रहे।
  • म्यूकस  झिल्ली को नमीदार रखने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पानी पियें।
  • गर्म पानी से नहाएं और नहाते समय तेज़ तेज़ सांस लें जिससे आपकी नाक में नमी बने।
  • कभी धूम्रपान न करें इससे आपकी नाक सूखने लगती है। धूम्रपान वाली जगह पर खड़े न हो।
  • विटामिन k से समृद्ध खाद्य पदार्थ खाएं इससे नाक से खून बहने की समस्या रूकती है।
  • हमेशा विटामिन सी और बायो फ्लावनोईड युक्त खाद्य पदार्थ खाएं इससे रक्त वाहिकाएं सही रहती है।
  • अपने आहार में आयरन लें इससे हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है।
  • शरीर में रक्त वाहिकाओं को सही रखने के लिए जिंक  युक्त आहार भी शामिल करें जैसे ब्राउन राइस, गेहू के ब्रेड।
  • मसालेदार और तला हुआ खाना न खाएं।
  • नकसीर को रोकने के लिए कभी नाक को कठोर तरीके से न कुरेदेें।
  • ब्लड थिनर को नियंत्रित करें। अगर आप ब्लड थिनर इस्तेमाल कर रहे हैं तो नकसीर की समस्या उन्हें बताएं।
  • अगर आपको नकसीर की समस्या 20 से 30 मिनट में खत्म नहीं होती तो अपने डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं।


नाक से खून निकलने से बचने के उपाय

नाक से खून निकलने को कुछ आसान तरीकों से रोका जा सकता है। इस दौरान आपको बिना हड़बड़ाए इन झटपट तरीकों को अपनाने की जरूरत है। जानें, क्या हैं ये तरीके :-



  • अगर आप सीधी मुद्रा में बैठते हैं, तो नाक से बहते खून को रोका जा सकता है।
  • हल्का आगे झुककर मुंह से सांस लेने के बजाय नाक से सांस लें। इससे भी नाक से बहते खून को रोका जा सकता है।
  • नाक को अंगूठे और उंगली की मदद से करीब 10 मिनट तक हल्का दबाकर रखें। इससे रक्त प्रवाह कम होगा और रक्तस्राव रुक जाएगा।
  • वैसलीन को दिन में दो बार नाक के दोनों हिस्सों में अच्छे से लगा लें। खासकर, इसे रात में लगाना फायदेमंद होता है।
  • अगर किसी वजह से आपके नाक से खून बहने लगे, तो आप घबराएं नहीं, बल्कि धैर्यपूर्वक इस लेख में दिए गए घरेलू उपायों और टिप्स को अपनाएं। अगर इन घरेलू उपायों के बाद भी खून नहीं रुकता, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


एक पर जरूर ध्यान दें :-


  • धूम्रपान छोड़ दें।
  • छींकते समय अपना मुंह खुला रखें।
  • शराब और कोकीन का सेवन न करें।
  • गर्मियों में चिलचिलाती धूप से निकलकर सीधे एयर कंडीशन वाले कमरे में न जाएं।


Comments

Popular posts from this blog

क्या आप भी कंधे के दर्द से परेशान हो

घुटनों के दर्द,खिंचाव,लिगामेंट या इंजरी से संबंधित व्यक्ति अवश्य मिले, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

  ‎ 👉 **हमसे जुड़ें और स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक जानकारी पाएं:** ‎ ‎*  ऋषि आरोग्य केंद्र, श्री विजयनगर  ☎️ 9779646012 📍 **हमारा पता (Google Maps):** https://maps.app.goo.gl/WfWx8g6j2vfsDrPV7?g_st=ac ‎ ‎ * 🌐 **ब्लॉग (Health Tips):** https://rishiaarogya.blogspot.com ‎ ‎ * 📺 **यूट्यूब चैनल:** https://www.youtube.com/@Rishiaarogy ‎  ‎* 📸 **इंस्टाग्राम:**  https://www.instagram.com/drvinod_health_expert?igsh=MWRsaWs3ZjJxcnczOA== ‎  ‎* 👥 **फेसबुक पेज:** https://www.facebook.com/share/1FCdLY82Sx/ ‎ ‎*  💬 **व्हाट्सएप (Direct Chat):** https://whatsapp.com/dl/

घुटनों के ऑपरेशन के बाद,60 की उम्र में भी कर दिया कमाल , video देखने के लिए क्लिक करे