मैंगोस्टीन क्या हैं ? (What is Mangosteen Fruit Meaning in Hindi)
मैंगोस्टीन फल के फायदे और नुकसान। Benefits and Side -Effects of Mangosteen Fruit in Hindi
Mangosteen Fruit Meaning in Hindi
कोरोना काल में आम, केला, सेब, अनानास, संतरा, मौसमी जैसे लगभग हर फल की डिमांड खूब हो रही है। क्योंकि फल विटामिन सी, जिंक, प्रोटीन सहित कई तरह के यौगिक और खनिजों का बड़ा स्रोत हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिनके बारे में न तो आपने सुना होगा और न ही इनका स्वाद चखा होगा। आज हम एक ऐसे फल के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। दरअसल, यहां हम मैंगोस्टीन फल के बारे में बात कर रहे हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आज हम आपको इस फल के बारे में सब कुछ बताएंगे।
मैंगोस्टीन फल के बारे में शायद कम लोग जानते होंगे, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। मैंगोस्टीन फल को विदेशी उष्णकटिबंधीय फल भी कहा जाता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा व मीठा होता है, इसलिए बहुत से लोग फलो की रानी भी कहते है
मैंगोस्टीन में अनगिनत पोषक तत्व व खनिज पाये जाते है जो कई बीमारियों से बचाव करने में लाभदायक होता है। हमारे देशी भाषा में मैंगोस्टीन फल को कई नामो से जाना जाता है।
जैसे गुजराती में कोकम,
कन्नड़ में ‘मुरुगला हन्नू’ इत्यादि।
इसका उपयोग रक्तचाप को सामान्य करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कैंसर से बचाव करने में, वजन को नियंत्रित करने में, मासिकधर्म से जुडी परेशानियों को कम करने में, पाचन समस्या को दूर करने में व रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता हैं।
आज के लेख में हम आपको मैंगोस्टीन फल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मैंगोस्टीन क्या हैं ? (What is Mangosteen Fruit Meaning in Hindi)
प्रकृति ने हमें कई सारे फलों का वरदान दिया है। सभी फलों में कोई न कोई विशेष गुण होते हैं। ऐसा ही एक फल है- मैंगोस्टीन।
मैंगोस्टीन एक फल है जो कि सदाबहार जंगलों में पाया जाता है। मंगोस्टीन का पेड़ भी सदाबहार होता है। इंडोनेशिया में पाया जाता है और थाईलैंड का राष्ट्रीय फल है। इसे फलों की रानी भी कहा जाता है. यह बैंगनी रंग का फल है। यह तीन भागों में बांटा गया है। इसके ऊपर आपको मोटी बैंगनी परत मिलेगी। जिसके बीच में सफेद रंग का गुदा मिलेगा, वही सबसे स्वादिष्ट भाग है।
उसके अंदर बीज भी मिलते हैं जो काफी कड़वे होते हैं। मैंगो स्क्रीन का छिलका काफी सख्त होता है, इसलिए इसे छीलना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है।
मैंगोस्टीन के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are the Nutrients Found in Mangosteen Fruit in Hindi)
मैंगोस्टीन फल में बहुत से पोषक तत्व और खनिज उपस्थित है। इसमें फाइबर व कार्बोहाइड्रेड की अधिक मात्रा होती है। विटामिन में ए, सी के अलावा आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम होता है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे थियामिन , नियासिन और फोलेट्स की मध्यम मात्रा होती है। वसा और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होने से चयापचय करने में मदद करता है
जैसे:
- कैलोरी: 143
- कार्ब्स: 35 ग्राम
- फाइबर: 3.5 ग्राम
- वसा: 1 ग्राम
- प्रोटीन: 1 ग्राम
- विटामिन सी: 9% संदर्भ दैनिक सेवन (आरडीआई)
- विटामिन बी 9 (फोलेट): आरडीआई का 15%
- विटामिन बी 1 (थायमिन): आरडीआई का 7%
- विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन): आरडीआई का 6%
- मैंगनीज: RDI का 10%
- कॉपर: RDI का 7%
- मैग्नीशियम: RDI का 6%
मैंगोस्टीन कैलोरी में कम होने के साथ कई आवश्यक विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करता है। ये पोषक तत्व आपके शरीर में कई कार्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मैंगोस्टीन के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं ? (What are the Benefits of Mangosteen Fruit Meaning in Hindi)
मैंगोस्टीन के बहुत से स्वास्थ्य होते है। चलिए विस्तार से बताते हैं।
मैंगोस्टीन का उपयोग मासिक धर्म के लिए – महिलाओं को मासिक धर्म के चक्र के दौरान बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म से जुडी समस्या को दूर करने के लिए मैंगोस्टीन फल का उपयोग करना चाहिए। इसमें बहुत से औषधीय गुण होते है जो दर्द से राहत देता हैं।
ऊर्जा बढ़ाने में मदद करें —
कुछ शोधकर्ता के अनुसार मैंगोस्टीन फल का सेवन करने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ने में मदद मिलता है। इसमें फाइबर व पोषक तत्वों का समावेश होता है। यदि सुबह इस फल का सेवन करते है तो पुरे दिन आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में
शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मैंगोस्टीन फल का उपयोग फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो प्रतिशा प्रणाली बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको मैंगोस्टीन फल का सेवन करना चाहिए। यह फल कई तरह की संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा करता है
सूजन कम करने में –
मैंगोस्टीन फल में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है। इस वजह से सूजन संबंधित समस्या को कम करने में मदद करता है। अगर आपको सूजन की समस्या हो रही है, तो मैंगोस्टीन फल का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सर्दी-फ्लू जैसी समस्या को ठीक करने में लाभदायक होता है।
वजन कम करने में –
बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए बहुत से घरेलु उपचार का उपयोग करते है किंतु कोई सटीक निष्कर्ष नहीं निकल पाता है। अधिक कैलोरी लेने से वजन बढ़ने लगता है। इसलिए मेगोस्टीन फल का सेवन करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, पोषक तत्व उपस्थित है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। यदि कोई व्यक्ति वजन कम करना चाहते है तो मेगोस्टीन फल को अपनी डाइट में शामिल करें।
मैंगोस्टीन फल के फायदे और उपयोग : Mangosteen Fruit Benefits in Hindi
पृथ्वी पर बहुत तरह के फल उपलब्ध हैं। हमें बहुत से तो पता है लेकिन बहुत सारे पता नहीं होंगे जिनमें से एक है मैंगोस्टीन (Mangosteen). मैंगोस्टीन (Mangosteen) फल में बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन यह भारत में बहुत कम पाया जाता है। यह इंडोनेशिया या थाईलैंड में आसानी से मिल जाता है। अगर भारत की बात करें तो भारत में यह दक्षिण भारत में आपको देखने को मिलेगा।
मैंगोस्टीन को मेंगस्टम और अंग्रेजी में गार्सीनिया मैंगोस्टाना (Garcinia Mangostana) भी कहते हैं। यह खट्टे और मीठे स्वाद का फल है जिसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। खासकर के दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।
मैंगोस्टीन फल का उपयोग रक्तचाप और रक्त परिसंचरण को ठीक करने के लिए, कैंसर को रोकने के लिए या फिर केलोस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसके और भी कई फायदे हैं जो हम इस लेख में जानेंगे।
मैंगोस्टीन फल के फायदे। Benefits of Mangosteen Fruit
1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है मंगोस्टीन : Good Source of Antioxidents
ज्यादातर फलों में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लेकिन अगर मंगोस्टीन की बात करें तो मैंगो स्टीन मे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसीलिए मंगोस्टीन खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।
मैंगोस्टीन का फल कई तरह के संक्रमण से भी बचाता है जिसे हृदयरोग, सर्दी और कैंसर आदि शामिल है।
2. मैंगोस्टीन का फायदा वजन कम करने के लिए : Helps in Weight Loss
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी मैंगो स्टीन काफी फायदेमंद हो सकता है। मैंगोस्टीन (Mangosteen) में 100 ग्राम में केवल 65 कैलोरी ही पाई जाती है जो कि बहुत कम है। इसलिए अगर आप कैलोरी डेफिसिट पर है तो मैंगोस्टीन का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है। वजन कम करने के लिए यह दो चीजें ज्यादा अच्छी होनी चाहिए। एक तो आपका पाचन ऊपर से फाइबर युक्त खाना। यह मोटापे के लक्षणों को भी कम करता है।
3. महिलाओं के लिए फायदेमंद | Mangosteen for Females
मैंगोस्टीन महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खासकर के मासिक धर्म के दिनों में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं जैसे कि ज्यादा ब्लीडिंग होना अनियमित पीरियड आना, ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए महिलाएं मैंगोस्टीन का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ जानकारों का मानना है कि मैंगोस्टीन की जड़ के अर्क का सेवन करने से भी कई फायदे मिलते हैं।
4. ऊर्जा से भरपूर है मैंगोस्टीन | Mangosteen Gives Energy
कई अध्ययनों से पता चला है कि मंगोस्टीन में ऊर्जा बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। मैंगोस्टीन फल में फाइबर और अन्य पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसके अलावा अगर आप सुबह दो मंगोस्टीन फल खाएंगे तो सारा दिन उर्जा से भरपूर रहेंगे।
5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। Mangosteen Boost Immunity
रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होना काफी ज़रूरी हो गया है। आजकल इसलिए मैंगोस्टीन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। मैंगोस्टीन के छिलके में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह फ्री रेडिकल्स को दूर करता है और रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। इसलिए यह कई तरह के संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
6. कैंसर में फायदेमंद: Anticancer Properties
मैंगोस्टीन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसे घातक बीमारियों को भी रोकने में फायदेमंद है। यह एक शक्तिशाली और प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर को मुक्त कणों से बचाता है।
7. त्वचा के लिए फायदेमंद | Good For Skin
वैसे तो फल खाना त्वचा के लिए फायदेमंद रहता है, लेकिन मैंगोस्टीन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहते हैं। इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो कि आंखों के लिए फायदेमंद है।
इसके इलावा विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि त्वचा पर निखार लाता है और दाग धब्बों को दूर करता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे इत्यादि हैं तो मुहांसों को दूर करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।
8. पाचन को बढ़ाता है :
मैंगोस्टीन में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ 1 कप (196 ग्राम) मैंगोस्टीन से आपको दैनिक आवश्यकताओं का लगभग 14 फीसद फाइबर प्राप्त हो सकता है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। हाई फाइबर युक्त आहार आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं।
9. मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखता है :
कई अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि मैंगोस्टीन अर्क मस्तिष्क की सूजन को कम करने के साथ मांसपेशियों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि यह अवसाद के लक्षणों में सुधार करने में भी सहायक है।
मैंगोस्टीन कैसे खाएं : How to Eat Mangosteen Fruit
मैंगो स्टीन खाना बहुत ही आसान है। इसे आप इंडोनेशिया या फिर कहीं एशियाई बाजारों में आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर घूमने जाएं जैसे थाईलैंड इत्यादि तो वहां के बाजारों में आसानी से देख सकते हैं.
यह बैंगनी रंग के फल आसानी से देखने को मिल जाते हैं तो इसके छिलके को उतारकर सफेद गुदे को खाया जा सकता है। यह आपको डिब्बाबंद भी मिल जाते हैं जिन्हें आप खा सकते हैं। स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है।
मैंगोस्टीन के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Mangosteen Fruit in Hindi)
मैंगोस्टीन फल के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है, किंतु कुछ लोगो को नुकसान हो सकता है। इस फल का अधिक सेवन से बचना चाहिए।
बहुत से लोगो में मैंगोस्टीन फल का सेवन करने से एलर्जी की समस्या होने लगती है, उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए ,
अत्यधिक सेवन करने से रक्त के थक्के जमने का कारण हो सकता है।
यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की विशेष दवाओं का सेवन कर रहा है तो इस फल सेवन करने से पहले चिकिस्तक से सलाह ले।
मैंगोस्टीन फल को अच्छी तरह से साफ कर सेवन करना चाहिए।
हमेशा मैंगोस्टीन फल को ताजा सेवन करना चाहिए क्योंकि सूखे धब्बेदार त्वचा को नुकसान पंहुचा सकती है।
गर्भवती महिला को मैंगोस्टीन फल का सेवन नहीं करना चाहिए, उनके बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यदि खून पतला करने वाली दवा का सेवन कर रहे है तो मैंगोस्टीन फल का सेवन करने से बचें।


Comments
Post a Comment